जमीन पर कब्जे का प्रयास कर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर,जमीन पर कब्जे का प्रयास कर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। शहर की माता का थान पुलिस ने 13 दिसम्बर को जमीन पर कब्जे करने का प्रयास और हथियारों से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है। इस बारे में पिछले दिसम्बर में मामला दर्ज करवाया गया था। माता का थान थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि महामंदिर के जूनी बास निवासी मुरलीधर परिहार की तरफ से गत 13 दिसम्बर को केस दर्ज करवाया गया था।
यह भी पढ़ें – अर्थिंग में पानी डालते करंट लगने से महिला की मौत
इसमें बताया कि वह अपने घर पर था तब पता लगा कि माता का थान स्थित उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की नीयत से तोडफ़ोड़ कर रहे हैं। इस पर वह परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचा तो सौरभ माली,दिलेर सैनी आदि वहां थे। इन लोगों ने हथियारों से मारपीट की जिससे उसके परिवार के लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज करते हुए आज दो आरेापियों कृष्ण मंदिर के पास रातानाडा निवासी सौरभ माली और भास्कर चौराहा रातानाडा निवासी दिलेर सैनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगा कर तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

