Doordrishti News Logo

किराणा दुकानदार पर चेक चुराकर 3.71 लाख निकालने का आरोप

केस दर्ज

जोधपुर,किराणा दुकानदार पर चेक चुराकर 3.71 लाख निकालने का आरोप।राइका बाग क्षेत्र में किराणा दुकान चलाने वाले एक शख्स पर पड़ौसी ने चेक चुराकर 3.71लाख रुपए खाते से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ अब जांच आरंभ की गई है। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि विष्णुकुंज राइका बाग निवासी चंद्रजीत सिंह पुत्र मोहनर सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें – आईआईटी जोधपुर ने की अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी

इसमें बताया कि उसके पड़ौस में रहने वाले किराणा दुकानदार उगमराज को किराणा सामान का बकाया पैसा देने के लिए अपने साथ जालोरी गेट एसबीआई शाखा पर लेकर गया था। जहां चेक से रुपए निकालने के साथ रुपए उसके खाते में ट्रांसफर करवाए थे। दस हजार रुपए ज्यादा दिए गए। जरूरत पडऩे पर वापिस लेने को कहा था। इसके बाद 2 जनवरी को यह लोग घर आए साथ बैठे थे। इस बीच उगमराज ने उसके घर में रखे दो हस्ताक्षरयुक्त चेक चोरी कर लिए। फिर एक चेक को विड्राल कर 70 हजार रुपए निकाल लिए और दूसरे से अपने खाते में तीन लाख एक हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। शाम को पांच हजार रुपए की जरूरत होने पर परिवादी चंंद्रजीत सिंह एटीएम पर गया गया तो पता लगा के खाते से रुपए निकाले जा चुके हैं। वह बैंक गया और पासबुक में एंट्री करवाई तो इसका पूरा पता लगा। उसने पड़ौसी किराणा दुकानदार उगमराज पर धोखे से चेक चुराकर 3.71लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026