Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर डी में विवेक विहार में सीवरेज हौदी में रविवार की देर शाम मिले जले शव की आज दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। गुमशुदा लोगों के परिजनों को पुलिस बुलाकर पूछताछ कर रही है। मृतक का हुलिया तो नहीं बता पा रही, मगर जले हाथ व पैरों से पहचान के प्रयास चल रहे है।

Dead-body-found-sewerage-tank-not-identified-relatives-missing-people-reached.jpg

कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि घटना के संबंध में गहन पड़ताल चल रही है। मृतक की पहचान के प्रयास चल रहे हैं। संदेह है उसकी हत्या के बाद शव को यहां पर लाकर डिस्पेाजल किया गया है। हत्या कहीं और किया जाना प्रतीत हो रहा है। जिले भर में या आस पास के इलाके में गुमशुदा हुए लोगों के परिवार को सूचना देकर बुलाया जा रहा है ताकि वे शव की किसी प्रकार से पहचान कर सके। हालांकि शव पूरी तरह जल चुका है, मगर हाथ पैर से कुछ सुराग लगने के साथ पहचान हो सकती है। गौरतलब है कि रविवार की शाम को कुड़ी पुलिस को विवेक विहार के सेक्टर डी में एक सीवरेज की सूखी हौदी में जला हुआ शव मिला था। जो पुरूष का प्रतीत हुआ है। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या के बाद शव को यहां पर लाकर जलाना भी सामने आ रहा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026