जोधपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में जहां अनेकों कार्यक्रम देखने को मिले, वहीं दूसरी और जोधपुर के एयर फोर्स एरिया में हाल ही में अहमदाबाद साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाली आयशा को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल जलाकर आयशा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

समाजसेवी मेहरून निशा ने बताया कि हाल ही में कुछ दिनों पूर्व अहमदाबाद के साबरमती नदी में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर आयशा ने खुदकुशी कर ली थी उसके बाद देश में आयशा को लेकर कई सामाजिक संगठनों सहित कई लोगों ने आयशा के प्रति गहरी संवेदना व दुख प्रकट किया था।
आयशा ने अपने ससुराल से परेशान होकर और अपने पति आरिफ से परेशान होकर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद पुलिस ने आयशा के पति आरिफ को गिरफ्तार किया। आज उस वायरल वीडियो को देख कर हम सभी लोग बहुत ही दुखी हैं, उस प्यारी सी बच्ची ने मुस्कुराते हुए आत्महत्या कर ली। हम सभी आयशा के परिवार के साथ हैं और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने के चलते उस मासूम आयशा के प्रति कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उस नारी व मासूम आयशा को याद किया गया। इस मौके पर मेहरून्निसा टाक, चांद बीबी, प्रिया सिंह सहित कई महिलाएं श्रद्धांजलि सभा में मौजूद थी।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

