Doordrishti News Logo

पुलिस पर डंपर से हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

  • अन्य आरोपी की तलाश जारी
  • चौथे दिन पकड़ा गया आरोपी

जोधपुर,पुलिस पर डंपर से हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में बेरू रिंग रोड भारत माला के समीप गत रविवार की तडक़े अवैध बजरी से भरे डंपर के चालक ने सबइंस्पेक्टर और सिपाहियों को जान से मारने का प्रयास किया था। पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे अब पूछताछ की जा रही है।राजीव गांधी नगर थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि गत रविवार की तडक़े चार बजे के आस पास एक अवैध बजरी से भरा डंपर लुणावास से होते हुए निकला था। गश्त करती पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसका चालक डंपर को भगाते हुए ले गया। बाद में आगे जाने का पता लगने पर तुरंत राजीव गांधी पुलिस को इस डंपर के बारे में जानकारी देकर रुकवाने को कहा गया। पुलिस इस डंपर का तकरीबन 20-25 किलोमीटर तक पीछा करती रही। मगर पकड़ में नहीं आया।

यह भी पढ़ें – बिजली कर्मचारियों से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तारके

बाद में राजीव गांधी नगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी एसआई लालाराम, कांस्टेबल सत्यनारायण,टीकम आदि सरकारी वाहन में इस डंपर के पीछे लग गए। उसके हलका क्षेत्र रोहिला से होते हुए केरू की तरफ आने की जानकारी हो गई। पुलिस डंपर के पीछे लगी रही। जब डंपर भारत माला के नजदीक रिंग रोड पर पहुंचा तो टी शेप पर आकर रुकने के साथ मिट्टी में धंस गया। यहां से आगे जाने का रास्ता नहीं था। डंपर चालक ने गाड़ी को बैक करते हुए तकरीबन 20 मीटर तक पुलिस की गाड़ी को घसीटा था। इससे सबइंस्पेक्टर और दोनों सिपाहियों को अंदरूनी चोट लगने से घायल हो गए थे। थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि प्रकरण में गुरुवार को विनायकपुरा भवाद करवड़ निवासी रविप्रकाश उर्फ रविंद्र पुत्र रावलराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस की टीम मेें एसआई लालाराम,एएसआई मीठा लाल,हैडकांस्टेबल मनोहर सिंह, कांस्टेबल रामसिंह,पोकरराम,नरपत सिंह आदि शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026