Doordrishti News Logo

ऑयल कंपनी अभिकर्ता ने 5.63 लाख खुर्दबुर्द किए,अब गिरफ्तार

जोधपुर,ऑयल कंपनी अभिकर्ता ने 5.63 लाख खुर्दबुर्द किए,अब गिरफ्तार। बासनी औद्योगिक क्षेत्र मरूधर इंडस्ट्रीज में एक ऑयल कंपनी अभिकर्ता ने 5.63 लाख का गबन कर खुर्दबुर्द कर दिए।अगस्त में रुपए वापिस लौटाने को भी कहा। मगर नहीं लौटाए। पुलिस में धोखाधड़ी के केस पर अब आरोपी अभिकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शास्त्रीनगर बी सेक्टर निवासी संदीप अग्रवाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि वह सूरज एंटरप्राइजेज कंपनी में भागीदार है। कंपनी की तरफ से कॅस्ट्राल का ऑयल ट्रेडिंग कार्य किया जाता है। कंपनी की मुंबई शाखा से एक अभिकर्ता अमित सिंह भाटी को कैश कलेक्शन के लिए रखा हुआ था। वह ग्राहकों नगदी अैर चेक आदि लाता था। इस साल अप्रैल मई में उसने ग्राहकों से 5.63 लाख से ज्यादा रुपए एकत्र कर खुर्दबुर्द कर दिए। जिसका पता जून में चला। बाद में उसे नोटिस दिए गए। तब उसने अगस्त में रुपए लौटाने की बात की। मगर रुपए नहीं लौटाने पर केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के इस प्रकरण में अब आरोपी मानसागर महामंदिर मुनि महाराज मंदिर के पास रहने वाले अमित सिंह भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed