मानसिक रोगी युवती ने भूल से खाई चूहे मारने की दवा,मौत
जोधपुर,मानसिक रोगी युवती ने भूल से खाई चूहे मारने की दवा,मौत। शहर के नयापुरा चौखा क्षेत्र में रहने वाली मानसिक रोगी युवती ने चूहे मारने की दवा को भूलवश खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में उसके पिता की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़ें – आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी का एमडी मुकेश मोदी गिरफ्तार
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि गौशाला रोड नयापुरा चौखा की रहने वाली 19 साल की सुमन पुत्री खेमचंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका उपचार चल रहा था। 16 दिसम्बर को उसने भूल से दवाई के बदले चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। इस पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार ने उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

