ज्वैलरी शॉप में चोरों ने लगाई लाखों की सेंध
- सरिया से शटर ऊंचा कर दिया वारदात को अंजाम
- सीसीटीवी कैमरों का स्टेण्ड तोड़ा -चोरी गए माल का नहीं दिया गया ब्यौरा
जोधपुर,ज्वैलरी शॉप में चोरों ने लगाई लाखों की सेंध। निकटवर्ती झंवर स्थित पुनिया की प्याऊ में एक ज्वैलरी शॉप में 15-16 दिसम्बर की रात को चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। हालांकि चोरी गए माल का ब्यौरा अभी नहीं दिया गया है। मगर माना जा रहा है यहां पर लाखों की सेंध लगी है। झंवर थानाधिकारी सतीश कुमार इसकी तफ्तीश कर रहे हैं। झंवर पुलिस ने बताया कि मूलत:जोलीयाली हेमनगर हाल चौपासनी रामनगर निवासी मनीष उर्फ मोहनलाल सोनी पुत्र विजयलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी की दुकान पूनिया की प्याउ जसनाथ मार्केट में है। 15 दिसम्बर की शाम को वह दुकान मंगल कर अपने घर चला गया था।
यह भी पढ़ें – जोधपुर के मिलन को खेलो इंडिया पैरा पॉवर लिफ्टिंग में रजत पदक
अगले दिन यानी 16 दिसम्बर को पड़ौसी दुकान ने सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर ऊंचा हो रखा है। इस पर वह दुकान पर पहुंचा तो पता लगा कि चोरी हुई है। चोरों ने सरिया और लगिया से शटर का ऊंचा कर भीतर प्रवेश किया। चोरों की करतूत सीसी टीवी फुटेज में दिखाई दी है। इनकी संख्या दो है। जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे का स्टेण्ड और डीवीआर को भी तोड़ गए। दुकान से कितना माल पार हुआ इस बारे में रिपोर्ट में खुलासा नहीं किया गया है। मगर माना जा रहा है कि दुकान में लाखों के आभूषण चोरी हुए हैं। मामले मेें थानाधिकारी सतीश कुमार द्वारा जांच की जा रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

