Doordrishti News Logo

जोधपुर के मिलन को खेलो इंडिया पैरा पॉवर लिफ्टिंग में रजत पदक

जोधपुर,जोधपुर के मिलन को खेलो इंडिया पैरा पॉवर लिफ्टिंग में रजत पदक।दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया पैरा पॉवर लिफ्टिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जोधपुर के मिलन कुमार श्रीवास्तव राजस्थान से पुरुष वर्ग में प्रतिनिधित्व करते हुए 107 किलो भार वर्ग में 150 किलोग्राम उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। खास बात ये रही कि मिलन राजस्थान से पुरूष वर्ग में एक ही प्रतिनिधि थे।

यह भी पढ़ें – मूल अभ्यर्थी लूणी से गिरफ्तार

इस उपलब्धि पर मिलन कुमार श्रीवास्तव का 17 दिसंबर को जोधपुर पहुंचने पर मंछापूर्ण बालाजी मंदिर 23 सेक्टर से घर तक जुलूस के रूप में ले जाया जायेगा। कायस्थ कल्याण समिति कोषाध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर समिति अध्यक्ष डॉ पीयूष सक्सेना और सचिव अजय अस्थाना एवं समस्त कार्यकारिणी ने उन्हें बधाई दी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: