Doordrishti News Logo

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी सरकार और संगठन पर ध्यान देने की नसीहत दी है। रविवार को शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि विफल नेतृत्व के बोझ तले दबी कांग्रेस, राजस्थान में अपनी सरकार की असफलता का ठीकरा फिर से भाजपा पर फोड़ रही है। उन्होंने कहा गहलोत जी, आपके वक्तव्य आंतरिक संघर्ष और गुटबाजी से जूझ रही आपकी ही पार्टी की हालत बता रहें हैं। कृपया अपने संगठन पर ध्यान दीजिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत जी आप राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं और आपकी सरकार राज्य प्रबंधन के हर पहलू पर असफल साबित हुई है। यह सूचना आपके अलावा राज्य के हर निवासी को है। जनता सिर्फ राहुल की टिप्पणियां नहीं, आपका काम भी देखना चाहती है। कृपया अपनी सरकार पर ध्यान दें।

Related posts:

अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026