Doordrishti News Logo

यहां दो सूने मकानों में चोर नगदी और आभूषण चुरा ले गए

जोधपुर,यहां दो सूने मकानों में चोर नगदी और आभूषण चुरा ले गए। जिला पश्चिम में सूरसागर और राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो सूने मकानों में सेेंध लगाकर वहां से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी चुरा ले गए। संबंधित थाना पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि कुत्तों का बाड़ा निवासी राबिया बानो पत्नी मोहम्मद आबिद की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 3 दिसम्बर को किसी काम से अहमदाबाद गई थी। आठ दिसम्बर को सुबह वापस लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से एक लाख की नगदी, सोने के टोप्स, नेकलैस, चेन के साथ पांच जोड़ी चांदी के पायजेब जोडिय़ां आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना में अब चोरों की तलाश आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 426 मरीज लाभान्वित

दूसरी तरफ राजीव गांधी नगर थाने में सालोड़ी निवासी खींयाराम पुत्र पुरखा राम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बेटी का साढ़े चार साल पहले निधन हो गया था। उसका जवाई यहां सालोड़ी में रहता है। वह ट्रेक्टर लेकर बिहार गया हुआ है। इसी बीच सूचना मिली कि चोरों ने उसके जवाई के घर के ताले तोड़ कर चोरी की है। चोर उसके घर से 87 हजार रुपए,डेढ़ किलो चांदी के आइटम,दो तोला सोने के जेवर जिनमें कंठी,बोर आदि शामिल हैं। वह सब चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026