निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 426 मरीज लाभान्वित
जोधपुर,निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 426 मरीज लाभान्वित। रहमानिया रिलिफ एण्ड वेलफेयर सोसायटी तथा हमदर्दाने कौम मेड़ती सिलावटान के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नम्बर 17 स्थित पांचवी रोड ईदगाह स्थित रहमानिया क्लिीनिक में छठा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एमडी एवं शिुशु रोग विशेषज्ञ डॉ.सुरेश वर्मा,जनरल फिजिशियन एवं स्कीन रोग विशेषज्ञ डॉ.अमीत जोशी,स्त्री एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ.रचना पुरोहित की ओर से 426 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें – पथरी के मरीज का इलाज नहीं किए जाने पर निजी अस्पताल में हंगामा
शिविर में सोसायटी की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क शुगर,बीपी.जांच एवं दवाईयां उपलब्ध कराई गई। सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद समीर ने बताया कि समय-समय पर यह सोसायटी विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए ऐसे कैम्पों का आयोजन करती रहती है। मुख्य अतिथि वार्ड 17 के पार्षद जाहिद चौहान ने समस्त अतिथियों का सम्मान किया। शिविर की सफलता में सचिव अब्दुल मन्नान,कोषाध्यक्ष मोहम्मद अकरम,सदस्य मोहम्मद शाहिद,मुनीर अहमद,मोहम्मद इरफान,अब्दुल वाजिद,मुदाहिश, मोहम्मद आदिल,सुहेल,हारून भुरट, अबरार स्वालेह,जावेद,आसिफ,रेहान, नासिर,फरहान,सुलेमान,बरकत सहित सोसायटी के सभी सदस्यों का खास सहयोग रहा।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

प्रमिला चौधरी बनी जोधपुर जिलाप्रमुख

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

