Doordrishti News Logo

दो सौ रुपए के बदले अब चुकाने होंगे 75 हजार

  • उपभोक्ता विवाद प्रतितोष
  • 200 रुपए की पॉप कार्न टिकट के साथ खरीदने को मजबूर किए जाने पर मिराज सिनेमा बायोस्काप और मिराज एंटरटेनमेंट पर जुर्माना

जोधपुर,दो सौ रुपए के बदले अब चुकाने होंगे 75 हजार। चार सिने दर्शकों को जबरदस्ती और नाजायज तरीके से सिनेमा हॉल में 200 रुपए की पॉप कार्न टिकट के साथ खरीदने को मजबूर किए जाने पर मिराज सिनेमा बायोस्काप और मिराज एंटरटेनमेंट को न केवल पॉप कार्न की कीमत बल्कि 75 हजार 200 रुपए अदा करने होंगे। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष डॉ श्याम सुन्दर लाटा और सदस्य बलवीर खुडखुडिया ने परिवाद मंजूर करते हुए आदेश दिया कि दोनों विपक्षी परिवादी को दो माह में 20 हजार रुपए हरजाना,पांच हजार रुपए परिवाद व्यय और 200 रुपए पॉप कार्न के तथा सिनेमा हॉल द्वारा दर्शकों से मुनाफाखोरी कर जबरन पॉप कार्न बेचने पर उपभोक्ता कल्याण कोष में 50 हजार रुपए भी जमा कराएं और जिला कलक्टर को उचित कार्रवाई करने वास्ते निर्णय की प्रति भी प्रेषित करने के आदेश दिए। परिवादी अनिल भंडारी,उर्मिला भंडारी,रंजू जैन और शांति चंद पटवा ने परिवाद दायर कर कहा कि 24 मई 2018 को उन्होंने पिक्चर देखने के वास्ते 140 रुपए प्रति टिकट पेटिएम से बुक करवाए थे और सिनेमा हॉल पहुंचने पर उन्हें 90 रुपए के टिकट जारी किए गए और बताया गया कि अतिरिक्त 50 रुपए पॉपकॉर्न खरीद के अनिवार्य रूप से लिए जा रहे है। परिवादी की ओर से बहस करते हुए कहा गया कि सिनेमा हॉल में उन्हें गत्ते के डिब्बे में महज पांच दस रुपए की पॉप कार्न सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें – कार लूट वारदात का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार,लूटी कार बरामद

उन्होंने कहा कि विपक्षी ने टिकट खरीद के साथ पॉप कार्न खरीदने को नाजायज तरीके से मजबूर किया सो उनका यह कृत्य न केवल अनुचित व्यापार व्यवहार है बल्कि सेवा में कमी और त्रुटि है। विपक्ष की ओर से कहा गया कि सिनेमा देखने की बुकिंग पेटियम से की गई है और उनके कृत्य के वास्ते विपक्षी जिम्मेदार नहीं है और पेटिएम को पक्षकार नहीं बनाया गया है सो परिवाद खारिज किया जाए। परिवाद मंजूर करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने कहा कि परिवादी ने अपनी इच्छा से नहीं बल्कि मजबूरीवश सिनेमा टिकट के साथ पॉप कार्न की अनुचित कीमत अदा करने के वास्ते बाध्य होना पड़ा। उन्होंने कहा कि पेटिएम ने सिनेमा प्रबंधन के निर्देशानुसार ही राशि वसूल की है सो अपने एजेंट के इस कृत्य के वास्ते विपक्षी ही जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि पचास रुपए वसूल कर गत्ते के डिब्बे में पांच रुपए की पॉप कार्न सप्लाई की गई। उन्होंने कहा कि परिवादीगण से दो सौ रुपए की राशि नाजायज रूप से वसूल की गई है जो विपक्षी का अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में दोष है।उन्होंने विपक्षी को आदेश दिया कि दो माह में परिवादी को पॉप कार्न कीमत दो सौ रुपए,20 हजार रुपए हरजाना और 5 हजार रुपए परिवाद व्यय अदा करें। उन्होंने कहा कि मिराज सिनेमा और मिराज एंटरटेनमेंट कानून व नियमों की अवहेलना कर दर्शकों की मजबूरी का फायदा उठाकर लम्बे समय से पांच दस रुपए की पॉप कार्न 50 रुपए में जबरन विक्रय कर रहे हैं सो उनके इस कृत्य के वास्ते उपभोक्ता कल्याण कोष में 50 हजार रुपए विपक्षी जमा कराएं। उन्होंने निर्णय की एक प्रति जिला कलक्टर को उचित कार्रवाई करने वास्ते भिजवाने का आदेश भी दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026