Doordrishti News Logo

कार का शीशा फोड़कर लेपटॉप और बैग चुराने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,कार का शीशा फोड़कर लेपटॉप और बैग चुराने का आरोपी गिरफ्तार।शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने कार का शीशा फोडक़र लेपटॉप और बैग चुराने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। इस बारे में एक दिसम्बर को मामला दर्ज कराया गया था। पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस की पूछताछ जारी है। थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि घटना में पावटा सी रोड वीर दुर्गादास कॉलोनी निवासी हर्षित देवड़ा पुत्र चंद्र सिंह देवड़ा की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि वह अपनी कार लेकर 29 नवंबर को सेक्टर 7 न्यू पावर हाउस रोड पर एक शोरूम में गया था। वापिस आकर देखा तो मेरी गाड़ी का काँच टूटा हुआ था। कार से लेपटॉप,हार्डडिस्क व नकद 10,000 रुपए एक सोने की अगूंठी मय बैग चुरा लिया गया।

यह भी पढ़ें – जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि घटना को गम्भीरता से लेते हुए थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया और सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। तब एक संदिग्ध प्रतापनगर सदर के जगदंबा कॉलोनी महेश हॉस्टल के पीछे रहने वाले यश शर्मा पुत्र अनिल शर्मा सुथार को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल बाबूलाल,जबरसिंह, कांस्टेबल दुर्गाराम,श्रवण ढाका आदि शामिल रहे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026