Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन ने पिता पुत्री को मारी टक्कर,पिता की मौत

जोधपुर,अज्ञात वाहन ने पिता पुत्री को मारी टक्कर,पिता की मौत। शहर के निकटवर्ती झंवर स्थित गेलावास गांव की सरहद में रात को किसी वाहन चालक ने बाइक सवार पिता पुत्री को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में पिता की मौत हो गई जबकि बेटी का उपचार जारी है। झंवर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन की तलाश आरंभ की है। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – तीन भाईयों का परिवार घरेलु कारण से अब नहीं चाहता पुलिस कार्रवाई

लूणी तहसील के सरेसा खेड़ा निवासी सोहनलाल पुत्र गोविंदराम मेघवाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई 32 वर्षीय महेंद्र पुत्र भाकरराम और पुत्री शिवनी बाइक पर सरेसा खेड़ा से धवा की तरफ जा रहे थे। गेलावास गांव की सरहद में पहुंचने पर किसी वाहन चालक ने चपेट में लेकर टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इस पर उन्हें एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर महेंद्र की उपचार के बीच मौत हो गई। शिवनी का उपचार चल रहा है। झंवर पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इंस्टाल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: