Doordrishti News Logo

जेएनवीयू में छह माह से नहीं मिली पेंशन

  • पेंशनर्स के 50 करोड़ बकाया
  • प्रदर्शन किया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू में छह माह से नहीं मिली पेंशन। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के पेंशनर्स की पेंशन पिछले 6 महीने से बकाया है। पेंशनर्स के मुताबिक,बकाया राशि 50 करोड़ रुपए से ज्यादा है। शनिवार को पेंशन और एरियर सहित अन्य मांगों को लेकर पेंशनर्स ने प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं। पेंशनर्स ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर समस्याओं का समाधान नहीं करने का भी आरोप लगाया।

पेंशनर्स समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर रामनिवास शर्मा ने बताया कि आज जब प्रदर्शन करने पहुंचे तो हैड ऑफिस के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि कुलगुरु ने ताला लगवाने के आदेश दिए थे,लेकिन पेंशनर्स ने कहा कि ताला लगा रहा तो वह भी कुलगुरु को नहीं आने देंगे। इसके बाद फिर दूसरे गेट से प्रदर्शन करने विश्वविद्यालय के कुलगुरु ऑफिस के बाहर पहुंचे। वहां पर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

प्रोफेसर रामनिवास शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के करीब 1500 पेंशनर्स हैं, जिन्हें हर महीने 8.67 करोड़ रुपए की पेंशन का भुगतान किया जाता है। लेकिन पिछले 6 महीने से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय के पेंशनर्स के 50 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया चल रही है,लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे पेंशनर्स को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सुनसान मकान से लाखों की टावर बैटरियां बरामद

पेंशन का भुगतान नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन आज पेंशनर्स को प्रोफेसर सुखवीर सिंह बैस, प्रोफेसर कैलाश नाथ व्यास,प्रोफेसर खरता राम पटेल,प्रोफेसर राम निवास शर्मा और अशोक व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारी पेंशन एवं अन्य बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

सभी ने कुलगुरु के अनैतिक एवं अमानवीय व्यवहार की निंदा करते हुए उनके त्याग पत्र की मांग की। धरने में प्रोफेसर रामनिवास शर्मा, अध्यक्ष, प्रोफेसर कैलाश नाथ व्यास, प्रोफेसर सुखवीर सिंह बाईस,प्रोफेसर एसपी व्यास,प्रोफेसर एसएन गर्ग,अशोक गर्ग. प्रोफेसर एलएन बुनकर, अब्दुल गफ़ूर,राम दत्त हर्ष,गोपाल चौहान, प्रोफेसर विनीता परिहार, प्रोफेसर रेणु शर्मा, प्रोफेसर ऊषा तलवार, प्रोफेसर डीके शर्मा, प्रोफेसर पंकज नामा, दिनेश रामावत सहित लगभग 150 से ज्यादा पेंशनर्स उपस्थित थे।

Related posts: