Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में साइबर क्राइम नहीं थम रहा। लगातार बदमाश लोगों को इसका शिकार बनाकर खातों से रूपए उड़ा रहे हैं। इस बार चार लोगों से रेस्टोरेंट की डायनिंग टेबल बुकिंग के नाम पर ठगी हो गई है। इसको लेकर रेस्टोरेंट मालिक तक सकते में हैं।
दरअसल सरदारपुरा सी रोड स्थित जिप्सी डायनिंग हॉल के नाम पर करीबन चार लोगों से ठगी हुई है, हालांकि रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि अभी तक चार लोग रेस्टोरेंट पहुंचे, ऑफर की जैसे ही बात की तो मैनेजर दंग रह गया, मोबाइल पर लिंक देखा तो पता चला कि कोई शातिर ही है जो जिप्सी डायनिंग हॉल के नाम पर ठगी कर रहा है। जिप्सी के मालिक 54 साल के गिरिश चंदानी पुत्र गिरधारी लाल चंदानी ने बताया कि डायनिंग हॉल के नाम पर सोशल मीडिया में दस साल पूरे होने के ऑफर दिए जा रहे हैं। जिसमें एक पर एक फ्री का टैग लगा लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। लोगों को सीधे मैसेज फॉरवर्ड किए जा रहे हैं, जिससे रेस्टोरेंट का नाम खराब हो रहा है, शहर की जनता को ठगा भी जा रहा है। उन्होंने बताया कि महेंद्र नामक एक व्यक्ति उनके रेस्टोरेंट में एक पार्टी बुक कराने पहुंचे, उन्होंने बात करते ही ऑफर की बात कही, जिस पर मैनेजर ने साफ इंकार किया, लेकिन वो सोशल मीडिया पर आए मैसेज को दिखा बोला कि ये सब क्या है, तो पता चला कि ठगी है। शातिर ने महेंद्र से 5100 रुपए भी ठग लिए। एक एडवोकेट ने तो डायनिंग हॉल के ऑफर को देख 45 हजार रुपए भी भेज दिए। इसके साथ ही दो और जनों से ठगी की वारदातें हुई हैं। जिन्होंने अब शास्त्रीनगर व उदयमंदिर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026