ज्वैलरी शॉप में खरीदारी के बहाने महिलाएं चार लाख का सोना लेकर चंपत
- ऑटो में आई महिलाओ की कारस्तानी
- फुटेज से तलाश
जोधपुर,ज्वैलरी शॉप में खरीदारी के बहाने महिलाएं चार लाख का सोना लेकर चंपत। शहर के नागौरी बेरा मंडोर क्षेत्र में एक ज्वैलरी की दुकान पर खरीदारी के बहाने आई चार महिलाएं दुकानदार को बातों में उलझा कर सात तोला सोने के जेवर लेकर चंपत हो गई। जेवर डिब्बे में डाल रखे थे। दुकानदार की तरफ से अज्ञात महिलाओं के खिलाफ इस बाबत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें-जिले में 2735688 मतदाताओं में 1931390 ने किया मतदान
नागौरी बेरा पानी की टंकी के पास में रहने वाले ललित सांखला पुत्र झूमर लाल सांखला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उसकी दुकान मकान में ही बनी है। जहां पर एक ऑटो में चार महिलाएं सवार होकर आई थी। महिलाओं ने जेवर दिखाने की बात पर उलझाने के साथ दुकान से सात तोला सोने के आभूषण जिनमें 9 मंगलसूत्र,9 कानों की टोप्स जोडिय़ां और दो नथ चुरा ली। यह जेवर डिब्बे में डाल रखे थे। महिलाओं के जाने के बाद इसका पता लगा। मंडोर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोर महिलाओं का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

