Doordrishti News Logo

पावटा सर्किल पर दीपदान कर मतदाताओं को किया जागरूक

  • आयुर्वेद विश्वविद्यालय का स्वीप आयोजन
  • विधानसभा आम चुनाव 2023

जोधपुर,पावटा सर्किल पर दीपदान कर मतदाताओं को किया जागरूक। मजबूत लोकतंत्र के लिए जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय एवं जिला स्वीप प्रकोष्ठ के निर्देशन में शहर की संस्थानों ने प्रमुख चौराहों को मतदान जागरूकता थीम पर आमजन को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बैनर,होर्डिंग, मस्कट एवं काइट्स से सजाए गए। जिला स्वीप प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि विधान सभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता के लिए डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने आज पावटा सर्किल पर दीपदान कर 25 नवम्बर मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए आमजन को जागरूक किया। इस मौके पर कुलपति प्रो वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि मतदान सशक्त लोकतन्त्र का आधार है। जोधपुर के मतदाआओं को विविध गतिविधियों के आयोजन से मतदान हेतु जागरुक करने हेतु विश्वविद्यालय अनेक उपक्रम कर रहा है। कुलसचिव सीमा कविया ने बताया कि मतदान हेतु जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा आज पावटा चौराहे पर 151 दीप प्रज्ज्वलित किये गये।

यह भी पढें-एमडीएमएच में नया डायलिसिस यूनिट शुरू

सह आचार्य डा.मोनिका वर्मा,डा. मार्कण्डेय बारहठ,लेखा शाखा के महेन्द्र खटोड़ सहित विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएँ रामेश्वर,प्रवीण, निकिता, रजनी,श्रेयांशी,पारुल,रश्मि,मीनाक्षी, खुशबू,प्रियल, हर्षिता,मुस्कान,रीतिका, रिंकी,रोहित चौहान,युवराज चौहान, सचिन,सुरेन्द्र,मनीष,कुणाल,लक्षिका, आशिका,सुनयना ने सराहनीय योगदान दिया। विश्वविद्यालय टीम ने दीपदान के साथ मतदानमवश्यं करणीयम् तथा मतदाता भारत भाग्यविधाता जैसे नारों का घोष कर आमजन का ध्यान आकर्षित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026