Doordrishti News Logo

एमडीएमएच में नया डायलिसिस यूनिट शुरू

एक साथ 40 मरीजों की हो सकती है डायलिसिस

जोधपुर,एमडीएमएच में नया डायलिसिस यूनिट शुरू।संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय मथुरादास माथुर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट बुधवार को शुरू हो गई। नेफ्रोलॉजी हेड ऑफ डिपार्टमेंट के डॉ.सुरेंद्र राठौड़ ने बताया इस नए यूनिट में 30 नई डायलिसिस मशीनों को लगाया गया है तथा एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिस कंट्रोल रूम से यह 30 मशीनों को एकसाथ कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा अब यह हॉस्पिटल संभाग का सबसे बड़े डायलिसिस यूनिट बन गया है। अब यहाँ नए और पुराने यूनिट को मिलाकर एक साथ 40 मरीजों की डायलिसिस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- दूर के मतदान कार्मिकों के लिए रवानगी से पूर्व रुकने की उचित व्यवस्था की

डायलिसिस यूनिट हेड माणकचंद ने बताया इस नए यूनिट से अब संभाग के डायलिसिस मरीजों को काफी राहत मिलेगी तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहयोग और रोटरी क्लब के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है।नए शुरू हुए इस यूनिट के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर परमिंदर मकवाना ने बताया इस यूनिट में 2 ऐसी नई मशीनें आई है जिसका कार्य गंभीर और लंबे समय से डायलिसिस पर रह रहे मरीजों को फुल ऑटोमेटिक तरीक़े से काम करेगी जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर स्टाफ के गजेंद्र नामा ने बताया कि इस यूनिट के साथ पुराना डायलिसिस यूनिट भी संचालित होता रहेगा तथा पुराने यूनिट में भर्ती मरीजों की डायलिसिस होगी और नए में ओपीडी मरीजों की डायलिसिस यूनिट संचालित होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026