Doordrishti News Logo

जोधपुर, आरएसी बटालियन प्रथम के एक कांस्टेबल को अज्ञात शख्स ने फोन कर रिश्तेदार होना बताकर फोन पे के माध्यम से 20 हजार की ठगी कर ली। पीडि़त ने अब मंडोर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। घटना को लेकर धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के बड़ी खाटू हाल आरएसी प्रथम बटालियन में तैनात कांस्टेबल रामनिवास पुत्र मोतीलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पास किसी राधेश्याम नाम के शख्स का फोन आया और खुद को उसका रिश्तेदार बताया। फिर उसने पुरानी पहचान बताते हुए 20 हजार रूपयों की जरूरत बताते हुए फोन पे से भेजने को कहा। तब आरएसी कांस्टेबल ने फोन पे के माध्यम से उसके खाते में 20 हजार रूपए डलवा दिए। बाद में शातिर ने अपना फोन बंद कर दिया।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026