Doordrishti News Logo

न्यू किला रोड राव जोधा मार्ग पहाड़ी इलाके में लगी भीषण आग

जोधपुर,न्यू किला रोड राव जोधा मार्ग पहाड़ी इलाके में लगी भीषण आग। शहर के निकट न्यू किला रोड राव जोधा मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम को पहाड़ी इलाके में भीषण आग लग गई। पहाड़ी इलाका होने से फायर ब्रिगेड वहां नहीं पहुंच पाई। वन विभाग के कर्मचारियों ने जैसे तैसे देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने का आरंभिक तौर पर कारण पता नहीं लगा है। मगर संदेह है कि किसी के द्वारा जलती तिली डाली गई है अथवा पटाखों की चिंगारी से भी यह आग लगी हो।

पढ़ें पूरी कहानी यहां- मुख्य आरेापियों के एक साथी पांच हजार की इनामी राजूराम की पुलिस को तलाश

जानकारी के अनुसार न्यू किला रोड राव जोधा मार्ग में पहाड़ी इलाका है। शुक्रवार की देर शाम को यहां आग लगने की जानकारी पर वन विभाग की टीम पहुंची। आग तकरीबन एक से डेढ किलो मीटर के दायरे में लगी थी। धुआं और लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थी। वन विभाग की टीम की तरफ से सूखी घास में लगी इस आग को काबू पाने का प्रयास देर रात तक जारी रहा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026