पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ताले तोड़ दानपेटी से रुपए व नागदेवता को चुरा ले गए
जोधपुर,पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ताले तोड़ दानपेटी से रुपए व नाग देवता को चुरा ले गए। शहर के आखलिया चौराहा के पास पीपलेश्वर महादेव मंदिर में 13-14 नवंबर की रात को अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र वहां से दानपेटी से नगदी के साथ तांबे के नागदेवता और बर्तन आदि चोरी कर ले गए। पुजारी ने इस बारे में देवनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें – धोनी पहुंचे पैतृक गांव ल्वाली,की इष्टदेवता की पूजा
देवनगर पुलिस ने बताया कि कुड़ी भगतासनी सेक्टर तीन में रहने वाले पुजारी अंकुश शर्मा पुत्र धर्मेँद्र शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह आखलिया चौराहा स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर का पुजारी है। 13 नवंबर की रात को मंदिर मंगल कर घर गया था। 14 की सुबह ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि मंदिर के ताले टूटे पड़े हैं। इस पर वह मंदिर पर पहुंचा। चोरों ने मंदिर से तांबे के नागदेवता,दानपेटी से तकरीबन चार हजार रुपए,बर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए। देवनगर पुलिस अब जांच कर रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

