Doordrishti News Logo

मकान खाली करने को कहा-बुजुर्ग को दी झूूठे केस में फंसाने की धमकी,50 लाख की डिमाण्ड

जोधपुर,मकान खाली करने को कहा बुजुर्ग को दी झूूठे केस में फंसाने की धमकी,50 लाख की डिमाण्ड। शहर के महामंदिर क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने महिला को साल भर पहले फ्लैट किराए पर दिया। वापिस किरायानामा निष्पादित करवाने की बात पर महिला टालमटोल जवाब देती रही। जब उसे कहा कि फ्लैट खाली कर दो तो महिला ने बुजुर्ग को झूठे केस में फंसाने की धमकी दिए जाने के साथ 50 लाख की डिमांड रखी और फ्लैट अपने नाम करवाने को कहा। पीडि़त बुजुर्ग ने महामंदिर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है। महिला द्वारा किसी अन्य व्यक्ति से भी बुजुर्ग को जान के लिए धमकाया गया।

यह भी पढ़ें – रैली निकाल कर दिया मतदान का संदेश

महामंदिर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने प्रवीणा पत्नी मुकेश को अपना एक फ्लैट महामंदिर में गत साल सितंबर में दिया था। जिसके लिए बकायदा किराया नामा निष्पादित किया गया। उसका किरायानामा जुलाई 23 को खत्म हो गया था। जिस पर प्रवीणा को फिर सेे किराया निष्पादन के लिए कहा गया तो वह टालमटोल जवाब देने के साथ मौखिक जवाब देती रही। तीन चार महिने निकलने के बाद भी उसने नया किरायानामा निष्पादित नहीं करवाया तो उसे फ्लैट खाली करने को कहा गया। इस पर प्रवीणा बुजुर्ग पर भडक़ गई और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। साथ ही 50 लाख रुपए और फ्लैट उसके नाम करवाने को कहा। पीडि़त बुजुर्ग ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि प्रवीणा ने किसी अन्य व्यक्ति से फोन करवा कर जान की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है,अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026