Doordrishti News Logo

गर्लफ्रैंड को फांस कर सालभर दोस्तों संग करवाता रहा दुष्कर्म,सात पर केस दर्ज

  • शादी समारोह में गई थी तब पहली किया दुष्कर्म
  • फिर फोटो वीडियो से करते रहे यौनशोषण

जोधपुर,गर्लफ्रैंड को फांस कर सालभर दोस्तों संग करवाता रहा दुष्कर्म,सात पर केस दर्ज। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में एक युवती को उसके बॉयफैंड ने प्रेमजाल में फांस कर पहली बार दुष्कर्म किया। फोटो वीडियो खींचकर दुष्कर्म करता रहा, फिर अपने छह अन्य दोस्तों से भी गर्लफ्रेंड का यौन शोषण करवाया। इतना ही नहीं गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह सगाई होने पर उसके मंगेतर को फोटोग्राफ्स भेज दिए। पीडि़ता ने अब इस बारे में सामूहिक बलात्कार में केस दर्ज करवाया है।एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि जिला पश्चिम की रहने वाली एक युवती की पहचान गौरव नाम के शख्स से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई फिर प्रेम पनप गया। गत साल 26 नवंबर को युवती एक शादी समारोह में गई थी। जहां पर गौरव नाम का उसका दोस्त मिला। लघुशंका के लिए गई युवती को वह अपने साथ एक कमरे पर लेकर गया जहां दुष्कर्म किया और फिर फोटोग्राफ्स खींचने के साथ वीडियो बनाया। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने शारीरिक संबंध के लिए दबाब बनाते हुए दोस्तों को भी शामिल कर दिया। युवती का आरोप है कि गौरव के छह अन्य दोस्तों जिनमें निरंजन,रॉबिन,सुधीर,संदीप और निशांत ने भी उससे कई बार दुष्कर्म किया। साल भर से यह लोग फोटो वीडियो से ब्लैकमेल करते रहे और यौनशोषण किया।

यह भी पढ़ें – युवाओं के आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है स्किल परीक्षण-लोढा

पुलिस निरीक्षक के अनुसार युवती की सगाई कई अन्य स्थान पर होने पर भी नामजद युवक उसे तंग और परेशान करने के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे। युवती के मना करने पर आरोपियों ने युवती के आपत्तिजनक फोटोग्राफ्स मंगेतर को भेज दिए। जिस पर उसकी सगाई टूट गई। पीडि़ता कल थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस निरीक्षक के अनुसार युवती गत साल अपने ब्यायफ़्रेंड के साथ घर से लापता भी हुई थी और पुलिस में गुमशुदगी दर्ज होने पर उसे लाया गया था। फिलहाल सामूहिक दुष्कर्म में जांच की जा रही है। एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026