Doordrishti News Logo

निर्माणाधीन भवन में मंडी मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

परिवार दादी के मौताणे पर गांव गया हुआ था

जोधपुर,निर्माणाधीन भवन में मंडी मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में पाबूपुरा बस्ती में रहने वाले एक मजदूर ने निर्माणाधीन भवन में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका परिवार दादी के मौताणे पर गया हुआ था। वह यहां पर अकेला था और पत्नी पीहर गई हुई है। सूचना पर मंडोर पुलिस वहां पहुंची और शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच भिजवाया।

यह भी पढ़ें – पढ़ाई के कारण शादी मना करने पर सगाई तोड़ समाज से किया बहिष्कृत

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मूलत: डारा खेड़ापा हाल पाबू बस्ती मंडोर में रहने वाले 34 साल के शंकर पुत्र मानाराम भील मंडी में मजदूरी करता था। वह आज सुबह मजदूरी पर गया हुआ था और दोपहर बारह बजे लौटा था। परिवार के लोग उसके रिश्ते में लगने वाली दादी के मौताणे पर गांव गए हुए थे। उसकी पत्नी पीहर सूरसागर गई हुई है। शाम को सूचना मिली कि उसने अपने इस निर्माणाधीन भवन में ही ओढऩे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। कोई मजदूर वहां आया तब इसका पता लगा,बाद में पुलिस को सूूचना दी गई। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लगा है। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026