Doordrishti News Logo

दलित और सनातन विरोधी सरकार को राजस्थान से हटाना है-शेखावत

  • पोकरण में भाजपा प्रत्याशी प्रतापपुरी की नामांकन रैली में उमड़े समर्थक
  • कांग्रेस के कुराज को हराने तक नही रुकने संकल्प

जोधपुर/पोकरण,दलित और सनातन विरोधी सरकार को राजस्थान से हटाना है-शेखावत। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी की नामांकन रैली में पहुंच कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ हुंकार भरी।

उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दलित,सनातन विरोधी है। इस सरकार मेें महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। इस कुराज की सरकार को राजस्थान से हटाकर ही दम लेना है। रैली को केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर सहित अनेक भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया। शेखावत ने कहा कि राजस्थान की पहचान महिलाओं के त्याग,मीरा की भक्ति और कर्माबाई के खीचड़े से थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे बलात्कार की राजधानी बना दिया। सरकार की उदासीनता के चलते पिछले पांच साल में दो लाख महिलाओं से दुराचार की घटनाएं हुई हैं। हमें इन चुनावों में इस महिला अत्याचार का बदला लेना है। यह बदला तलवार से नहीं वोट से लेना है।

पढ़िए कहां कितनी रकम पकड़ी गई- 22 दिन में 400 करोड़ रुपए की अवैध नकदी व सामग्री जब्त

दलित समुदाय के साथ अत्याचार बढ़ा
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दलित विरोधी है। इसने दलित समुदाय की जड़ें उखाड़ने का काम किया। पिछले दिनों जयपुर में मामूली सी रोडरेज की घटना में एक वर्ग विशेष के युवक के परिजनों को तुरंत 50 लाख रुपए दे दिए गए, जबकि दलित समुदाय के एक परिवार के दो बच्चों की मृत्यु हुई। उस परिवार के लोग सात दिन तक सड़क पर बैठे रहे लेकिन उन्हें फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई। आखिरकार समाज के लोग आगे आए और उस परिवार को एक करोड़ की मदद दी गई।

सनातन विरोधी है सरकार
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव न केवल राजस्थान के लिए बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमारे भारत पर अनेक ताकतों ने हमले किए। भारत की बौद्धिकता और वैभव से आकर्षित होकर सनातन पर हमला किया लेकिन हमारे पूर्वजों ने उन्हें वापस कर दिया। कई आक्रांता आए और सनातन को मिटाने का संकल्प किया। यह सरकार भी सनातन विरोधी है और हम सब जानते हैं कि जो सनातन पर प्रहार करेगा,वह इस राज्य में राज नहीं कर सकता। पोखरण में भगवा का अपमान हुआ। इसका बदला लेना है। यह संकल्प कर रहे हैं। नामांकन की सभा उस संकल्प की शुरुआत है।

वोट के माध्यम से मोदीजी को धन्यवाद देना है
केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदीजी ने हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से घर बनवाकर दिए। जल जीवन मिशन के माध्यम से दस करोड़ कनेक्शन दिए। करोड़ों लोगों के घरों में बिजली पहुंचाई। महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए रसोई गैस का चूल्हा पहुंचाया। घरों मेें शौचालय बनाए। जिस राम मंदिर के निर्माण का पीढ़ियों से इंतजार हो रहा था। वह सपना भी जल्दी ही साकार होने वाला है। इसलिए यह समय वोट के माध्यम से मोदीजी का अभिनंदन करने और उन्हें धन्यवाद देने का है।

सरकारी योजनाओं में होता है भेदभाव
शेखावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में भेदभाव करती है। जल जीवन मिशन में पाइप लाइन डालने के काम में भी राजनीतीकरण हो रहा है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भेदभाव इसका बदला लेना है। अब इस भेदभाव का हिसाब बराबर करना है।

रैली में उमड़ा हुजूम
नामांकन रैली में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। मुस्लिम समाज के हजारों कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। इसके बाद आयोजित सभा में महंत प्रतापपुरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर भी केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ पोकरण आईं। महंत प्रतापपुरी ने अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026