Doordrishti News Logo

31 उम्मीदवारों ने 37 नामांकन पत्र दाखिल किए

राज्य में नामांकन पत्र भरने का दूसरा दिन

जयपुर,31 उम्मीदवारों ने 37 नामांकन पत्र दाखिल किए। राज्य में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए मंगलवार को नामांकन के दूसरे दिन राज्य में 29 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 31 उम्मीदवारों ने 37 नामांकन पत्र दाखिल किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को छोड़कर 6 नवम्बर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों के  शपथ पत्र निर्वाचन विभाग की वेबसाइट एवं निर्वाचन विभाग के केवायसी-ईसीआई एप पर आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें – अवैध बजरी डंपर आमजन के लिए बने खतरा,फिर ली एक जान

गुप्ता ने बताया कि राज्य में दूसरे दिन सादुलशहर,रायसिंहनगर,संगरिया, झुंझुनूं,खेतड़ी,फतेहपुर,सीकर, दांतारामगढ़,कोटपूतली,फुलेरा, अजमेर दक्षिण,झोटवाड़ा,आदर्शनगर, सांगानेर,बगरू,तिजारा,सवाईमाधोपुर, टोंक,फलौदी,सूरसागर,जालोर,भीनमाल,नाथद्वारा,आसींद,शाहपुरा,मांडलगढ़,रामगंजमंडी,नदबई और बाली विधानसभा क्षेत्रों में कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब तक 37 विधानसभा क्षेत्रों में 39 उम्मीदवारों द्वारा कुल 46 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026