Doordrishti News Logo

आरपीएफ ने पकड़ी 95 लाख की नगदी व 11 किलो चाॅदी

चांदी की कीमत 8.61 लाख

जोधपुर,आरपीएफ ने पकड़ी 95 लाख की नगदी व 11 किलो चाॅदी। प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे आरपीएफ के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा एवं जोधपुर वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीना के आदेशानुसार आरपीएफ स्टाफ को रेलवे में अवैध शराब,कैश एवं हथियारों की संभावित तस्करी में निगरानी हेतु अलर्ट कर आरपीएफ वरि.मडंल सुरक्षा आयुक्त द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु टास्क टीम का गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें- अमिताभ ने किया उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक का कार्यभार ग्रहण

मंगलवार को सहायक सुरक्षा आयुक्त घनश्याम मीना के निर्देशन में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्रचौधरी के नेंतृत्व में उनि.सोमवीर चौधरी,सउनि ग्यारसी लाल,काॅस्टेबल राजकुमार द्वारा सवारी गाड़ी संख्या04826जोधपुर-जैसलमेर की चैकिंग के दौरान तिवरी के

पास सामान्य कोच में एक व्यक्ति के हाव भाव असामान्य लगने के कारण संदेह होने पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने नाम पता यात्री बीरमा राम निवासी रिनिया जोधपुर होना बताया तथा उसके कब्जे में रखे 02 बैगों के बारे में पूछने कोई संतोषजनक जबाव नही दिया जिस पर संदेह मजबूत हुआ व बैगों की चैन खुलवाने पर नोटो से भरे मिले जिसमें कुल 95 लाख रुपये होना बताया जिनके परिवहन बाबत कोई दस्तावेज पेश नही किये जाने पर बरामद राशि को अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग जोधपुर को सुपुर्द किया तथा दूसरी टीम उनि.लिखमा राम,उनि सुरेन्द्र सिंह,काॅस्टेबल भंवर खोजा द्वारा जोधपुर स्टेशन पर निगरानी के दौरान एक व्यक्ति दो बैग लेकर आया तथा गेट पर लगी बगैज मशीन को देखकर वापसी बाहर की साईड लगी एस्केलेटर से जाने लगा जिस पर संदेह होने पर उक्त व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछने पर लालचंद निवासी लाडनू राजस्थान होना बताया बैगो में बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिया बैगों को खुलवाकर देखने पर चाॅदी से भरा पाया जिसका वजन करीब 11 किलो मिला जिसके सम्बन्ध में कोई बिल व दस्तावेज पेश नही किए जाने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी जोधपुर को सुपुर्द किया गया। कीमत 8.61 लाख रूपये आंकी गयी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026