Doordrishti News Logo

जोधपुर जेल में बंदियों ने खेला डांडिया

कुर्सी रेस में लिया हिस्सा

जोधपुर,जेल में बंदियों ने खेला डांडिया। राजस्थान के जेल इतिहास में प्रथम बार केन्द्रीय कारागृह जोधपुर में इस नवरात्रि में डांडिया गरबा का आयोजन किया गया। कारागृह में यह गरबा डांडिया उत्सव नवरात्रि में 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक तीन दिन आयोजित किया गया। गरबा के लिए बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया। उसके बाद गरबा का शानदार आयोजन किया गया। जेल में गरबा के लिए पंडाल सजाया गया एवं सजावट की गई। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने मां दुर्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर गरबा का शुभारंभ किया। बंदियों में समाज के प्रति दायित्व बोध जागृत करने के लिए प्रेरित किया गया। पंडाल के अंदर बंदियों द्वारा कई प्रकार के डांडिया गरबा किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से तीन ताली गरबा,डांडिया गरबा,रास गरबा,हींच गरबा आदि प्रमुख थे। माता के भजनों एवं अन्य गानों पर गरबा प्रस्तुत किए गए। बंदियों के लिए गरबा एक नया मनोरंजन कार्यक्रम था। बंदियों ने गरबा डांडिया डांस को बेहद पसंद किया एवं खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर बंदियों ने हनुमान,श्रीराम एवं रावण का अभिनय भी प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें – पुलिस के दुर्घटनाग्रस्त नाकारा वाहन से वायरलैस सेट चोरी

बंदियों के लिए अन्य प्रतियोगिताएं भी हुई
जेल अधीक्षक राजपाल के अनुसार बंदियों के बीच नींबू,चम्मच दौड़ एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेता रहे बंदियों को जेल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया। जेल में पुरस्कार पाकर बंदियों ने विशेष खुशी जाहिर की एवं जेल व्यवस्थाओं से बेहद खुश नजर आए।

सुधारात्मक गतिविधियों को मिलता बढ़ावा
बंदियों में सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं समाज के प्रति दायित्व बोध उत्पन्न करने के लिए पिछले काफी समय से बंदियों के लिए जेल में हर त्योहार पर अन्य विशेष अवसरों पर विशेष प्रकार से कार्यक्रमों का आयोजन कर संबंधित जीवंत दृश्य को बंदियों से ही अभिनित करवा कर प्रस्तुत किया जाता है। इससे बंदियों में जेल प्रशासन के प्रति समाज के प्रति दायित्व बोध उत्पन्न हो रहा है तथा बंदियो में सुधार आ रहा है। संचालन जेलर महेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जेल उपाधीक्षक सौरभ स्वामी,जेलर हड़वंत सिंह,कविता विश्नोई,तुलसीराम,अचलाराम,मनोहर सिंह और अन्य स्टाफ शामिल था।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026