Doordrishti News Logo

पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन

जोधपुर,जिला ग्रामीण पुलिस द्वारा पुलिस लाईन जोधपुर ग्रामीण दईजर में पुलिस स्मृति (शहीद) दिवस का रेंजस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाईन जोधपुर ग्रामीण दईजर में पुलिस स्मृति (शहीद) दिवस का रेंजस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानिरीक्षक जोधपुर रेंज जयनारायण शेर ने भाग लिया। उन्होंने परेड की सलामी के साथ भारत वर्ष में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को नामजद याद किया तथा उनकी शहादत पर उन्हे सलामी दी। समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त कर उनके प्रति भावभीनी श्रृंदाजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें – मनीषा पंवार की उम्मीदवारी पर कार्यकर्ताओं में जोश

इस अवसर पर शौर्य प्रतीक चिन्ह पर महानिरीक्षक पुलिस,जिला पुलिस अधीक्षक ने पुष्पचक्र चढ़ाया। अति. पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाबखान,जयदेव सियाग,दशरथ सिंह ने मालाएं अर्पित की। सभी जवानों ने शहीदों के बलिदान पर उनकी याद में पुष्पांजली अर्पित की। महानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि हर वर्ष 21अक्टूम्बर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1959 में चीनी सैनिकों ने उतरी पूर्वी लद्दाख पर भारत की सीमा की रक्षा करने वाले पुलिस के सैनिकों पर चीनी सेना ने ‘‘धोखे’’ से एक पार्टी पर गोलियां चलाई और हथगोले फैंके थे, जिसमें पुलिस के 10 जवान शहीद हो गए थे। ये दिवस हमें याद दिलाता है कि भारतीय पुलिस अधिकारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत द्वारा हम देश की आन-बान-शान से सेवा में सदा तत्पर है और हम 1.3 बिलियन से अधिक लोगों की सेवा में सदा तत्पर होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 21 अक्टूम्बर 2023 को भारत का 64 वॉं पुलिस स्मृति दिवस पर ड्युटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों को हम सभी श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुये उनकी शहादत को याद करते हैं। पुलिस लाईन जोधपुर ग्रामीण में कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक पुलिस व जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। वृक्षारोपण के उपरान्त सभी अधिकारियों ने शहीद ताराचंद सर्किल पर जाकर उनकी स्टेच्यू पर पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी।
कार्यक्रम के दौरान परेड का नेतृत्व संचित पुलिस निरीक्षक नरेन्द्र पंवार ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

You missed