Doordrishti News Logo

जेल में बंदियों के लिए लगाया वायरल हेपेटाइटिस जाँच शिविर

जोधपुर,जेल में बंदियों के लिए लगाया वायरल हेपेटाइटिस जाँच शिविर। डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस उन्मूलन कार्यक्रम के तहत केंद्रीय कारागृह के बंदियों में वायरल हेपेटाइटिस संक्रमण की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया।एक अनुमान के अनुसार भारत में लगभग चालीस मिलियन व्यक्ति हेपेटाइटिस-बी और लगभग 12 मिलियन व्यक्ति हेपेटाइटिस-सी संक्रमण से ग्रसित हैं। प्रत्येक वर्ष लगभग एक लाख पंद्रह हजार रोगी हेपटाइटिस-बी संक्रमण के कारण कालग्रस्त हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें – मरने से पहले मुख्यमंत्री को भेजा स्पीड पोस्ट लेटर,लेटर नहीं पहुंचा युवक गुलाब सागर में कूदा

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.दिलीप कच्छावा के मार्गदर्शन मेें इस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिवर के आयोजन में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज की पुस्तकालय अध्यक्ष व सोशलिस्ट बिंदु टाक का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही माईक्रो बायोलॉजी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ.पीके खत्री,सुदीप शर्मा,चुन्नीलाल, रामदेव,भोमाराम,दिनेश शर्मा एवं दिनेश चौधरी सहित केंद्रीय कारागृह स्वास्थ्य केंद्र के तकनीकी कर्मचारियों की देखरेख में शिविर का जाँच कार्य सम्पन्न हुआ। शिविर में वायरल हेपेटाइटिस जांच शिविर के लिए एनसीडीसी दिल्ली,भारत सरकार की ओर से संसाधन उपलब्ध करवाए गए। इस शिवर के आयोजन में जिला विधिक सचिव पूर्णिमा,जेल अधीक्षक राजपाल शेखावत,उप अधीक्षक सौरभ स्वामी,जेलर हड़वंत सिंह, शकुन्तला,कविता बिश्नोई,तुलसीराम एवं मोहन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026