Doordrishti News Logo

सूने मकान में सेंध लगाने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार

माल खरीददार महिला को भी पकड़ा

जोधपुर,सूने मकान में सेंध लगाने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने राइका बाग पुल के पास में सूने मकान में सेंध लगाने वाले एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। उससे माल खरीदने वाली एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब इनसे माल बरामदगी के प्रयास कर रही है। थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने बताया कि 16 अक्टूबर को युदराज सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि 15 अक्टूबर की शाम को वह मकान की देखरेख के लिए आया तो पता लगा कि घर की खिडक़ी टूटी पड़ी है और सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा है। घर से चांदी के बर्तन जिनमें थालियां, गिलास के साथ ही महंगी घडिय़ां राधाकृष्ण की मूर्ति आदि सामान चोरी हो रखा था। थानाधिकारी रत्नू ने बताया कि प्रकरण में शातिर नकबजन प्रताप नगर सदर एकलच्य भील बस्ती के आकाश उर्फ सुनील पुत्र कालूराम भील को गिरफ्तार किया। एक महिला सांसी कॉलोनी पांच बत्ती निवासी जसोदा पत्नी चतुराराम सांसी को भी चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें – एज्यूकेशन सेंटर तिंवरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

पहले भी हो रखे हैं प्रकरण दर्ज
थानाधिकारी रत्नू ने बताया कि आरोपी आकाश उर्फ सुनील के खिलाफ पहले भी रातानाडा, शास्त्रीनगर, खांडाफलसा चोरी प्रकरण दर्ज होने के साथ प्रतापनगर में धमकाने एवं हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज है। जिनमें चालान भी हो रखा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर

April 30, 2026

निजी अस्पताल में महिला की मौत: परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

April 29, 2026