Doordrishti News Logo

ज़िले भर के 450 माइक्रो ऑब्ज़र्वर ले रहे प्रशिक्षण

  • विधानसभा आम चुनाव-2023
  • माइक्रो ऑब्ज़र्वर प्रशिक्षण

जोधपुर,ज़िले भर के 450 माइक्रो ऑब्ज़र्वर ले रहे प्रशिक्षण। आगामी विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए ज़िला निर्वाचन कार्यालय की प्रशिक्षण शाखा की ओर से बुधवार को माइक्रो ऑब्ज़र्वर का प्रशिक्षण डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ।आगामी विधान सभा चुनाव के लिए ज़िले भर के क़रीब 450 माइक्रो ऑब्ज़र्वर का यह प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें केंद्रीय सरकार के विभीन्न विभागों (जिसमे एलआईसी,आफ़री,काज़री, बैंकिंग समूह,डिफेंस आदि विभागों) के अधिकारियो को होम वोटिंग, पोलिंग प्रोसेस,ईवीएम तथा माइक्रो ऑब्ज़र्वर के दायित्व का प्रशिक्षण ज़िले के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्दिया गया।

यह भी पढ़ें – इनोवा चालक ने फुटपाथ पर सो रहे खाना बदोश को कुचला,जान बची

ज़िला निर्वाचन कार्यालय के प्रशिक्षण शाखा की प्रभारी अधिकारी (आईएएस प्रशिक्षु) डॉ.अंशुप्रिया ने बताया कि आगामी चुनावों के मद्देनज़र यह प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण रहा। माइक्रो ऑब्ज़र्वर सेल की प्रभारी प्रियंका बिश्नोई ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया और दिशा निर्देश दिये।एडीएम ग्रामीण और प्रशिक्षण शाखा के सहायक प्रभारी ओपी मेहरा ने माइक्रो ऑब्ज़र्वर के दायित्वों को अति महत्वपूर्ण बताया और कहा कि माइक्रो ऑब्ज़र्वर चुनाव आयोग की आँखें हैं।इस दौरान प्रशिक्षण शाखा के समन्वयक रफ़ीक ख़ान,राजेश पुरोहित उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर

April 30, 2026

निजी अस्पताल में महिला की मौत: परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

April 29, 2026