Doordrishti News Logo

किराए का कमरा ढूंढने के बहाने किशोर से कुकृत्य

  • गुमशुम रहने पर घरवालों को बताई बात
  • पॉक्सो दुष्कर्म में केस दर्ज

जोधपुर,किराए का कमरा ढूंढने के बहाने किशोर से कुकृत्य। शहर के शास्त्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ युवक ने कुकृत्य किया। उसे झाडिय़ों ले जाकर खोटा काम किया। मामला गत मंगलवार का है। वह गुमशुम रहने लगा तो घरवालों को पता लगा। पुलिस में इस बाबत किशोर परिजन के साथ आया और सोमवार को केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म में केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाधिकारी मोहम्मद सफीक खान ने बताया कि अपनी बहन के साथ रहने वाले 16 साल के किशोर के साथ यह घटना हुई।

यह भी पढ़ें – तिब्बती मार्केट में दुकानों के छपरे गिरे,कोई हताहत नहीं

वह सूरसागर से रोजाना सेक्टर 7 स्थित एक कोचिंग क्लासेज में आता है। गत मंगलवार को वह रोजाना की तरह सिटीबस से उतर कर अपनी कोचिंग क्लासेज में जा रहा था। तब रोटरी चौराहा सर्कल से आगे रेलवे कॉलोनी में जाने पर उसे बाइक पर एक युवक मिला। युवक ने उससे किराए का कमरा होने की बात पूछने लगा तब किशोर ने कहा कि वह इस बारे में नहीं जानता है। इस पर युवक ने उसे झांसे में लिया और अपनी बाइक पर किराए का कमरा ढूंढने में मदद मांगते हुए साथ लेकर गया। काफी देर तक इधर उधर रेलवे कॉलोनी और आस पास घूमता रहा। फिर वह उसे खतरनाक पुलिया की तरफ लेकर जहां झाडिय़ों मेें डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। युवक ने किशोर के मोबाइल नंबर भी ले लिए। इसके बाद वह रोजाना आता और तंग और परेशान करने लगा। वह गुमशुम रहने लगा तो परिवार को यह बात बताई। इस पर वह कल परिजन के साथ थाने पहुंचा। अब इस बारे में पॉक्सो एवं दुष्कर्म की धारा 377 में केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राज-एसिकॉन 2026 में जुटे देशभर के विशेषज्ञ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट

September 20, 2026

खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर ड्राइवर की मौत

September 20, 2026

हाईकोर्ट पहुंचा नागौर में एसपी पद खाली रहने का मामला

September 20, 2026

राजस्थान में आईवीएफ क्लीनिकों के पेडिंग पंजीकरण आवेदन पर हाईकोर्ट सख्त

September 20, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन में बड़ा फेरबदल

September 20, 2026

हादसे में मृत पुलिसकर्मी के परिवार को एक दिन के वेतन की आर्थिक मदद

September 20, 2026

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026