मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर,मतदाता को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। शहर में मंगलवार को सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा तंवर शिक्षण संस्थान के सहयोग से इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट भारत की कोठी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी सीईओ जिला परिषद अभिषेक सुराणा भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने सर्व प्रथम बालकों को समस्त एप एवं मतदान से जुड़ने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्थान के विभिन्न कोर्सों डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, बेकरी,बेवरेज,फ्रंट ऑफिस के छात्र- छात्राओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के संग गुब्बारे उड़ा कर विभिन्न श्रेणी के मतदाताओं युवा,दिव्यांगजन,वृद्धजन को जागरूकता का संदेश दिया। संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा बालकों को जानकारी प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें – पत्नी ने दी दहेज प्रताड़ना में रिपोर्ट, पति ने लगाया दहेज देने का आरोप
कार्यक्रम का संयोजन मनमीत कौर सहायक निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा किया गया।इस मौके पर छात्रों को वोटर हेल्प लाइन एप भी डाउनलोड करवाया गया। इंस्टिट्यूट प्रभारी कृष्ण गोपाल दुबे ने स्वीप प्रभारी अभिषेक सुराणा और उनकी टीम को धन्याद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्वीप टीम से ओमपाल सिंह,मोहन,जानकी दास चौहान,उत्तम शर्मा,राजू सिंह,दुष्यंत दवे एवं कॉलेज के स्टाफ निशांत सिंह, प्रदीप कुमार,विजय माथुर उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में स्वीप प्रभारी द्वारा शपथ दिलाई गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

