Doordrishti News Logo

टैक्सी चालक व साथियों ने युवक से की मारपीट रुपए आभूषण लूटे

जोधपुर,टैक्सी चालक व साथियों ने युवक से की मारपीट रुपए आभूषण लूटे। शहर के बोम्बे मोटर चौराहा के  पास में एक युवक से मारपीट कर टैक्सी चालक और उसके साथी आभूषण,नगदी और पर्स छीनकर ले गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ इस बारे में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से पहचान के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर शहर में हुए अनेक कार्यक्रम

कायलाना रोड श्रीराम कॉलोनी निवासी नकुल गहलोत पुत्र नरेंद्र कुमार की तरफ से प्रतापनगर सदर थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 13 अक्टूबर की रात को बोंबे मोटर सर्किल के पास में एक पान की दुकान से अपनी बाइक पर लौटने लगा। तब एक टैक्सी चालक दनदनाते आया। इस पर उसे टोका गया तो वह मारपीट करने लगा। फिर उसने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया। इतने में 15-20 लोग आ गए और मारपीट की। फिर उसके जेब से 35 हजार रुपए,गले से सोने की चेन और चांदी के कंगन ले लिए। जेब से पर्स भी निकाल दिया, पर्स में उसके तीन एटीएम कार्ड के साथ अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात टैक्सी चालक और अन्य की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed