Doordrishti News Logo

पत्नी ने दी दहेज प्रताड़ना में रिपोर्ट, पति ने लगाया दहेज देने का आरोप

जोधपुर,पत्नी ने दी दहेज प्रताड़ना में रिपोर्ट, पति ने लगाया दहेज देने का आरोप। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके परिजन पर दहेज देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। दहेज प्रतिषेध अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। जिसमें दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध है। पुलिस के अनुसार शुभम फार्म हाउस पाल रोड के रहने वाले ओमप्रकाश भाखर पुत्र सुखदेव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी शादी राजेंद्र मार्ग बाबा रामदेव मंदिर रोड निवासी बिजेंद्र चौधरी की पुत्री वैशााली संग हुई थी। बाद में वैशााली की तरफ से उस पर दहेज प्रताडऩा का एक  केस दर्ज करवाया दिया गया था,जिसमें आरोप लगाया गया कि परिवादी ने उसे दहेज के लिए परेशान किया।

यह भी पढ़ें – पोस्टपार्टम हेमरेज पर मॉकड्रील

अब पीडि़त ओमप्रकाश भाखर ने परिवाद के आधार पर क्रॉस में केस दर्ज कराया गया कि वैशाली,उसके पिता विजेंद्र चौधरी,पीपाड़ शहर के खांगटा की रहने वाली उषा चौधरी एवं न्यू पावर हाउस रोड निवासी सीमा चौधरी ने उसे दहेज दिया है। दहेज देना दहेज प्रतिषेध अधिनियम में अपराध है। जिसमें दहेज देना और लेना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं। वैशाली ने पति के खिलाफ दी रिपोर्ट में पिता द्वारा हैसियत से दान दहेज देने की बात की है। पुलिस ने अब परिवादी की पत्नी सहित अन्य के खिलाफ दहेज देना का प्रकरण दर्ज किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भारत समन्वय धाम में श्रद्धापूर्वक मनाया सदगुरु प्राकट्य उत्सव

September 20, 2026

मंडोर सुपरफास्ट में टीटीई की तत्परता से दो बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा

September 20, 2026

राज-एसिकॉन 2026 में जुटे देशभर के विशेषज्ञ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट

September 20, 2026

खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर ड्राइवर की मौत

September 20, 2026

हाईकोर्ट पहुंचा नागौर में एसपी पद खाली रहने का मामला

September 20, 2026

राजस्थान में आईवीएफ क्लीनिकों के पेडिंग पंजीकरण आवेदन पर हाईकोर्ट सख्त

September 20, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन में बड़ा फेरबदल

September 20, 2026

हादसे में मृत पुलिसकर्मी के परिवार को एक दिन के वेतन की आर्थिक मदद

September 20, 2026

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026