Doordrishti News Logo

डीएसटी की सूचना पर युवक से पिस्टल बरामद

जोधपुर,डीएसटी की सूचना पर युवक से पिस्टल बरामद। शहर की करवड़ पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर ओसियां फांटा पर एक युवक से अवैध पिस्टल मय मैगजीन को बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस बनाया गया। उसने यह पिस्टल होली पर अपने किसी परिचित से ली थी। पुलिस अब जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट कर रुपए व चेन लूटी

करवड़ पुलिस को डीएसटी पूर्व प्रभारी कन्हैयालाल की तरफ से सूचना मिली कि ओसियां फांटा पर एक युवक खड़ा है जो अपने गांव जाने की फिराक में है और उसके पास में अवैध हथियार है। इस पर करवड़ थाने के एसआई महेंद्र सिंह मय जाब्ते के नाकाबंदी के साथ ओसियां फांटा पर पहुंचे। जहां बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ा गया और तलाशी ली तब उसके पास से एक पिस्टल मय मैंगजीन बरामद हुई। इस पर आरोपी चाडी भोजासर निवासी महेश पुत्र गोपालराम विश्रोई को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यह पिस्टल चाडी भोजासर के उर्जाराम से ली थी। पुलिस अब उर्जाराम की तलाश में लगी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: