जोधपुर, उपलब्धियां उम्र की मोहताज नहीं होती इस तथ्य को दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल आर्चरी अकादमी के दस वर्षीय आर्चर मोहित वैष्णव ने सिद्ध कर दिखाया। कम उम्र में मोहित ने अपने जीवन के लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अमृतसर पंजाब में आयोजित 10वें नेशनल फील्ड इंडोर आर्चरी चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
प्रतिस्पर्धा के अलग अलग चरणों में सिंगल स्पॉट, टीम इवेंट, ओवरऑल में जहां मोहित को स्वर्ण पदक प्राप्त हुए वहीं मिक्स इवेंट, मिक्स सिंगल और ओवरऑल में रजत पदक हासिल किया। दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी राठौड़ ने अकादमी के प्रशिक्षक धीरेन्द्र शर्मा और सभी विजेताओं को बधाई दी तथा दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल की अकादमिक उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मोहित वैष्णव के सम्पूर्ण परिवार को उनके सहयोग और लगन के लिए धन्यवाद दिया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

