एम्स में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन
जोधपुर,एम्स में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन। मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 4 से10 अक्टूबर के तहत दूसरे दिन आज एम्स के मनोचिकित्सा विभाग के ओपीडी क्षेत्र में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के विद्यार्थियों द्वारा डॉ.पंकज भारद्वाज के निर्देशन पर डॉ रश्मि के नेतृत्व में एक नाटक प्रस्तुत कर मरीज और उनके परिजनों को मानसिक बीमारियों के बारे में जागरूक किया।
यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री आज आएंगे जोधपुर, सभा स्थल के आस पास का एरिया सुरक्षा घेरे में
उन्होंने दर्शाया कि मन उदास रहना, मन नहीं लगना,नींद नहीं आना, अकारण शक करना,घबराहट रहना, अकेले बाते करना,ज्यादा बोलना, अजीब व्यवहार करना,आत्महत्या के विचार आना आदि मानसिक रोगों के लक्षण हो सकते हैं। लक्षण आने पर मनोचकित्सक की मदद लेनी चाहिए। साथ ही मनोचिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ नरेश नेभिनानी के निर्देश पर डॉ. गौरव कच्छवाह एवं डॉ संयम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,धुंधाडा पर मानसिक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के तौर- तरीकों के बारे में बताया गया। मनोचिकित्सा विभाग की फैकल्टी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एवं पीजी रेजिडेंट द्वारा इस वर्ष की थीम ‘मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है’ पर विस्तृत चर्चा की गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

