Doordrishti News Logo

आफरी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

जोधपुर,आफरी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ। भावाअशिप-शुष्क वन अनुसंधान संस्थान(आफरी),जोधपुर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित शुष्क क्षेत्रों को हराभरा बनाने तथा उनके पारिस्थितिकी पहलू व सतत वानिकी पर जागरूकता विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एलएन हर्ष सेवानिवृत्त कुलपति कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर ने अपने संबोधन में बताया कि परम्परागत विधियों के साथ आधुनिक तकनीक के समन्वय द्वारा जैविक खेती, पशुधन उपयोगिता एवं बायोगैस उपयोग के साथ शुष्क प्रजातियों से प्राप्त फलों,पत्तों,जड़ों आदि अकाष्ठ वनोत्पादनों के नवाचारों के उपयोग से सतत वानिकी द्वारा शुष्क क्षेत्रों को हरा भरा बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – आधी रात को बोलेरो चुरा कर भागा बदमाश

आफरी निदेशक एमआर बालोच, भावसे ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं आफरी द्वारा शुष्क क्षेत्रिय प्रजातियों के संरक्षण के साथ शीशम क्लॉन उन्नत किस्मों की प्रजातियों का कृषि वानिकी में मोटे अनाज वाली फसलों के साथ आफरी द्वारा किए गए अनुसंधानों को बताया। कार्यक्रम में आफरी के समूह समन्वयक(शोध) डॉ.तरुण कान्त ने स्वागत किया। प्रशिक्षण कोर्स समन्वयक डॉ.शिवानी भटनागर ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से प्रगतिशील किसान,गैर सरकारी संगठन,विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि एवं छात्र समूह के साथ उद्योग जगत के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मीता सिंह तोमर ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026