Doordrishti News Logo

परिवार बीमार पिता के  लिए रात को गया था अस्पताल, सुबह लौटने पर लगा पता

जोधपुर, शहर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिन भर रैकी के बाद वारदातों को अंजाम देते हैं। सूने मकानों में सेंध लगना आम बात सी हो गई है। लगातार बढ़ रही चोरियों से आमजन भी परेशान सा है।

Left home unsaid for one night, gold worth 33 lakhs and cash stolen of one million

गुजरी रात को शहर के निकटवर्ती मगरा पूंजला स्थित एक मकान में अज्ञात चोर बड़ी सेंध लगाकर 33 लाख का सोना, दस बारह लाख की नगदी के साथ करीबन 3 किलो चांदी चुरा ले गए। घटना के समय परिवार के लोग बीमार पिता के ऑपरेशन के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल गया हुआ था। सुबह लौटने पर घटना का पता लगा।

Left home unsaid for one night, gold worth 33 lakhs and cash stolen of one million

Left home unsaid for one night, gold worth 33 lakhs and cash stolen of one millionसूचना पर मंडोर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडोर थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि मगरापूंजला के रहने वाले विजय सोनी के पिता सत्यनारायण सोनी एक पैर नहीं है और अब दूसरे पैर में तकलीफ चल रही थी। इसके लिए परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया था। उनके एक पैर का ऑपरेशन किया जाना था।

सोमवार को परिवार के लोग अस्पताल में व्यस्त थे और रात्रि को मकान सूना पड़ा था। इस बीच मध्य रात को अज्ञात चोरों ने मेन गेट का कुंडा तोड़ऩे के साथ भीतर प्रवेश किया। फिर एक एक कमरे की तसल्ली से जांच पड़ताल के बाद जो हाथ लगा वह ले गया। आज सुबह विजय सोनी की पत्नी घर पहुंची तो कुुंडा टूटा देखा और भीतर जाने पर सभी कमरों में बिखेरे सामान को देख कर दंग रह गई। चोरी होने की जानकारी तुरंत पति विजय सोनी को दी गई। तब वह भी परिवार के लोगों के साथ घर पर आए। इस बीच घर में उनकी पत्नी विलाप करने लगी।

विजय सोनी के अनुसार घर में करीबन 10-12 लाख रूपए कैश रखे हुए थे और 700 ग्राम स्वर्णाभूषण एवं चांदी रखी हुई थी। जो नदारद है। थानाधिकारी ने बताया कि चोरी गए सामान का ब्यौरा दिया जा रहा है। घर में सीसीटीवी कैमरे नही लगे हैं। आस पास भी नजर नहीं आ रहे हैं। फिर मार्गों से गुजरने वाले सीसीटीवी फुटेजों को देखा जा रहा है।

चोरों ने अलमारियों से सामान बिखरने के साथ बैगों को भी किया खाली
नकबजनों ने अलमारियों के ताले तोड़ऩे के साथ ही छोटे मोटे बैगों से भी सोना चांदी निकाला। घर की शोके स अलमारियों को भी नहीं बख्शा। जो भी हाथ लगा वह ले गए। घटना को लेकर पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026