जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी मण्डल प्रशिक्षण के आयोजन से प्रशिक्षण की तैयारियों एव उसकी रूपरेखा को लेकर शास्त्री नगर स्थित स्टील भवन में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में जिला संगठन, मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रशिक्षण समिति, प्रशिक्षण वक्ता एवं मोर्चा अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई।
मंच में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी एवं प्रशिक्षण शिविर के जिला प्रभारी रेवत सिंह राजपुरोहित मौजुद थे। आरम्भ में भारत माता, पण्डित दीनदयाल व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने स्वागत भाषण देते हुए मण्डल प्रशिक्षण की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मण्डल का दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण दो चरणों में होगा जिसमें 6 व 7 मार्च को प्रथम चरण में छः मण्डल, 13 व 14 को दूसरे चरण में शेष छः मण्डल का प्रशिक्षण होगा। प्रत्येक प्रशिक्षण में दस सत्र होंगे और प्रत्येक सत्र में विभिन्न विषयोें पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोविड-19 की पालना में आयोजित हो मण्डल प्रशिक्षण
मण्डल प्रशिक्षण में विशेष रूप से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के संबंध में गाइडलाईन के अनुसार आयोजित किया जायेगा। उन्होंने मण्डल अध्यक्षों को विशेष निर्देश दिये कि वे प्रत्येक वर्ग प्रारम्भ होने के पूर्व और समाप्ति के बाद परिसर पूरी तरह से सैनेटाईज करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रत्येक वर्ग के किट में फेस कवर, पानी की बोतल और एक सैनेटाईजर की बोतल आवश्यक रूप से साथ रखें और प्रशिक्षण में फिजिकल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए हाथ धोने की पर्याप्त व्यवस्था पर सख्ती से ध्यान रखें।
संचालन जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने किया एवं डा. करणीसिंह खींची ने मण्डल प्रशिक्षण की विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने बताया कि मण्डल प्रशिक्षण दो दिन का गैर आवासीय होगा जो कि प्रातः 10 बजे से सांयः 05 बजे तक चलेगा। जिसमें 10 विषय होंगे और प्रत्येक सत्र में जिला द्वारा नियुक्त वक्ता द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला प्रशिक्षण संयोजक अशोक व्यास ने प्रशिक्षण प्रभारी एवं प्रशिक्षण समिति के सदस्यों का परिचय करवाया। धन्यवाद जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची ने दिया।
संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उपस्थिति कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। संगठन स्तर पर होने वाले नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का सर्वागीण विकास होता है। प्रशिक्षण हमारा निरन्तर एवं नियमित कार्यक्रम है जो आवश्यक है। हमारे जो दायित्वान कार्यकर्ता हैं उनका यह दायित्व है कि जो सदस्य बनाए हैं, उन्हें कार्यकर्ता के रूप में तैयार करें। अनुशासन,आचरण, व्यवहार और सूझबुझ यही कार्यकर्ताओं की पहचान है और यही संगठन की पहचान भी है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। संगठन को सुन्दर सिंह भण्डारी, भैरोसिंह शेखावत, विजयराजे सिंधिया, ललित किशोर चतुर्वेदी जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सीचा है। ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है। जिसके 10 करोड़ से भी अधिक सदस्य हैं। वर्ष 2014 के बाद हमारे संगठन का व्याप बड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित भाई शाह के नेतृत्व में पार्टी ने निरन्तर प्रगति की है। हमारी पार्टी विचारधारा पर चलती है इसलिये आज एकजुट होकर कार्य कर रही है। जबकि नैसर्गिक न्यायिक सिद्धांत के विरूद्ध काम करने वाली राजनीतिक पार्टीयों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इनमें कांग्रेस के तो इतने टुकड़े हुए हैं वो ए, बी, सी से जेड तक पहुंचे गये हैं। ऐसी पार्टियों का लगातार क्षरण हुआ है उनका अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत सशक्त भारत की बात की और कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन का भला किया है इसलिये कार्यकर्ता इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। संगठन प्रशिक्षण की नियमित परम्परा की चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रशिक्षण नितांत आवश्यक है इनसे ही कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। कार्यकर्ताओं के विकास के माध्यम से अन्तिम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सेना की तरह कार्य करना है। भारतीय जनता पार्टी एक मात्र पार्टी है जिसने निरन्तर कार्य किया है और लगातार आगे बढ़ रही है। जहां पर पहुंची है वह प्रशिक्षण शिविर की बदोलत से हुआ है। गुजरात चुनाव में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि बिगाड़ने की कोशिश की लेकिन वहां के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण एवं कड़ी मेहनत से हर चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की। शेखावत ने कहा कि सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के हित में है, किसानों को कहीं भी फसल बेचने की आजादी देते हैं, किसान को स्वयं ही अपनी फसल की कीमत तय करने की आजादी देते हैं। लेकिन कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का षडयंत्र कर रही है। जिन कृषि सुधार कानूनों को लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था अब वही कांग्रेस झूठ बोल रही है।
प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण समाज और देश के विकास में भूमिका निभाता है:-
राज्यसभा सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी के गठन और इसके पूर्व की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के बाद वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना के पश्चात् अपने विचारधारा के आधार पर देश की एकता और अखण्डता एवं इस देश की संस्कृति और संस्कारों को एवं देश के लोकतंत्र को संरक्षित रखने के लिये पार्टी ने अपने विचार दिये। इसके पश्चात् वर्ष 1977 में आपातकाल के पश्चात् की घटनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि 6 अपे्रल, 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया। दो सांसदों से लेकर आज केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। इसका कारण उन्होंनें पार्टी की विचारधारा के आधार पर देश की जनता की सेवा करने एवं देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण रखने की प्रतिबद्वता एवं प्रशिक्षिणों शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण कर संगठन को मजबूत करके संगठन की शक्ति के आधार पर आज सम्पूर्ण देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं संगठन के आधार पर सफलता प्राप्त की है। इन सभी सफलताओं का श्रेय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण व एक ठोस कार्य प्रद्धति के माध्यम से समाज में और देश में अपनी पहचान बनाई।