जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र त्रिपोलिया बाजार में दिनदहाड़े एक बालक महिला का पर्स चुरा ले गया। जब वह दुकानदार को रूपए देने लगी तो पता लगा पर्स चोरी हो चुका है। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और वीडियो वायरल हुआ है। रात तक महिला की तरफ से पुलिस में प्राथमिकी नहीं दी गई है। बालक का भी पता लगाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक एयरफोर्स की रहने वाली भगवती नाम की एक महिला आज दिन में त्रिपोलिया बाजार में खरीददारी के लिए आई थी। वह एक दुकान पर शॉपिंग कर रही थी। तब एक बालक उसके पास आकर खड़ा हो गया। उसने फिर अपना मुंह कपड़े से ढक दिया और निश्चिंत होकर महिला के बैग में हाथ डाला और पर्स लेकर चलता बना। यह घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। पर्स में कुछ रूपए व जरूरी सामग्री थी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज होने से इंकार किया है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

