Doordrishti News Logo

मीडिया से रू-ब-रू हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जनता ने राज्य की कांग्रेस सरकार को हृदय से निकाल दिया है और चार सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।

Congress will eat its face in the by-elections - Shekhawat
 बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भाजपा जोधपुर की प्रक्षिशण कार्यशला से पहले स्टील भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी को देशभर में लोगों ने नकार दिया है। राजस्थान में हुए जिला पंचायत और पालिका चुनावों में भी राज्य की जनता ने कांग्रेस सरकार को नकारा है।

कांग्रेस द्वारा तमाम भ्रामक परिस्थितियां उत्पन्न करने के बावजूद राज्य की जनता ने भाजपा को एकतरफा बहुमत देकर विजयी बनाया। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि चार सीटों पर उप चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।

जयपुर में कार्यसमिति की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर शेखावत ने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जो चुनाव के लिए और चुनाव के समय ही काम नहीं करता। वर्ष भर हर दिन हम सामाजिक सरोकारों के विषयों को लेकर काम करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सदस्यों का कार्यकर्ता के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन सतत् चलने वाली प्रक्रिया है।

संगठन की शक्ति का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात में नब्बे के दशक तक भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी हुआ करती थी। 10-12 सीटें विधानसभा में आती थीं। जब वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगठन के महामंत्री बने तो उन्होंने संगठनात्मक आधार पर पार्टी को खड़ा करना और चुनाव में जाना शुरू किया। उसी का परिणाम है कि भाजपा ने नगर पालिका और परिषद चुनाव में ऐतिहासिक नतीजे दिए हैं।

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा तमाम भ्रांति फैलाए जाने के बावजूद, किसानों के विषयों को बिना वजह हवा देने और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को मुद्दा बनाने के बावजूद शहर व गांव की जनता ने गुजरात में एकतरफा परिणाम भाजपा के पक्ष में दिए।

अति व्यस्तता के बावजूद गृहक्षेत्र में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपनों की याद, अपनों का स्नेह और अपनों का अपनापन, आपको इस बात पर मजबूर करता है कि जब-जब भी अंतराल मिले, आप अपनों के बीच में आएं।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026