Doordrishti News Logo

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए रूट और दिशा निर्देश जारी

जोधपुर,गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए रूट और दिशा निर्देश जारी। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति महोत्सव के समय गणेश मूर्ति विसर्जन पर पुलिस ने आम जन से अपील की कि वो निर्धारित समय और नियम अनुसार कार्यक्रम को निष्पादित करें।डीसीपी पूर्व डॉ अमृता दुहान ने बताया कि गणेश महोत्सव समिति द्वारा निकाले जा रहे मुख्य जुलूस जालोरी गेट से प्रारंभ होकर गुलाब सागर में गणेश मूर्ति विसर्जन पर समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें,एक दिन दो जलसे-गुरुवार सुबह निकलेगा ईदमिलादुन्नवी का जलसा,शाम को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन  

मुख्य जुलूस का मार्ग 
जालोरी गेट,आडा बाजार,कंदोई बाजार,माणक चौक,उम्मेद चौक, गुलाब सागर रहेगा। बाहर से एवं शहर के अंदर से आने वाली झांकियों के लिए नागोरी गेट,उम्मेद चौक,घंटाघर, माणक चौक,कंदोई बाजार,त्रिपोलिया बाजार,सोजती गेट चौकी,चांद शाह तकिया रोड होते हुए जालोरी गेट मार्ग निर्धारित रहेगा।

अनावश्यक झंडे या धर्म विशेष के ऐसे कोई संकेतक नहीं लगाएं
डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि मुख्य जुलूस के मार्ग पर कहीं भी अनावश्यक झंडे या धर्म विशेष के ऐसे कोई संकेतक अनावश्यक रूप से नहीं लगाएं जिससे समाज के सांप्रदायिक ढांचे ताने बाने को  हानि पहुंचे। लोक प्रशांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अत्यधिक तेज आवाज वाले स्पीकर एवं डीजे प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिमाएं अपरान्ह बाद एकत्र हों
आयोजन समिति के सदस्यों से आग्रह किया गया है कि बाहर की सभी झांकियां को जालोरी गेट पर अपरान्ह पश्चात एकत्रित होने का निश्चित समय दें। घरों से आने वाली मूर्ति भी 12 बजे पश्चात ही विसर्जन के लिए निकले। गणेश आयोजन समिति के तय समय के अनुसार सभी झांकियां आवश्यक रूप से गुलाब सागर पहुंच जाएं। अनावश्यक विलंब न करें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026