पानी पीते पैर फिसलने से नहर में गिरा युवक,मौत
जोधपुर,पानी पीते पैर फिसलने से नहर में गिरा युवक,मौत। मथानिया स्थित गगाड़ी क्षेत्र में पानी पीते नहर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा।
यह भी पढ़ें – रेल यातायात प्रभावित,कुछ ट्रेनें रद्द आंशिक रद्द व कुछ का मार्ग बदला
मथानिया पुलिस ने बताया कि लोड़ता अचलावता मुकनसर चौमू निवासी श्रवणराम पुत्र जगाराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई गेनाराम मेघवाल गगाड़ी में नहर पर पानी पीने गया था। तब पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया, जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

