श्रीजैन मूर्ति पूजक युवक महासंघ का चैत्य परिपाठी का आयोजन
जोधपुर,श्रीजैन मूर्ति पूजक युवक महासंघ का चैत्य परिपाठी का आयोजन।सुमति चंद्र सागर व शीतल चंद्र सागर की निश्रा में श्रीजैन मूर्ति पूजक युवक महासंघ के तत्वाधान में चैत्य परिपाठी का आयोजन किया गया। वर्धमान नगर पार्श्वनाथ मंदिर से संभवनाथ जैन मंदिर,गुलाब नगर जैन मंदिर,कांतिनगर जैन मंदिर की यात्रा कर संघ अमर नगर पहुंचा। वहां पर संघ द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुरु भगवंत की वाणी का श्रवण हुआ। वहां पर गुरु ने संघ को छ री पालित संघ में आने का निमंत्रण दिया जिसे संघ ने सहर्ष स्वीकार किया। अमर नगर में नवकारसी का आयोजन अमर नगर संघ द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें – महिला ज्वैलर और बिल्डर को धमकाने का आरोपी हवालात में
चैत्य परिपाठी में संघ अध्यक्ष धनपाल मेहता,उपाध्यक्ष श्रीपाल ढालावत, दिनेश चौपड़ा,चेतन ढालावत,योगेश कोचर,रितेश मेहता,पुखराज तातेड़, नितेश भंसाली,दीपक सिंघवी,महेंद्र बोहरा,जैनम ढालावत,अशोक,दिनेश संकलेचा,दिनेश मुनोत,उमेश बघेल, वैभव गांधी व महिलाओं ने हर्ष व उल्लास के साथ भाग लिया। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ द्वारा शुक्रवार को दिग्विजय नगर में संघ स्वामिवत्सलय का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 1000 लोगों को जैन विधि से प्रेम पूर्वक बैठाकर भोजन कराया स्वामिवत्सलय में पूरे जोधपुर से गणमान्य लोगों ने संघ को लाभ दिया। इस अवसर पर जोधपुर दक्षिण से उप महापौर किशन लाल लड्ढा ने भी आकर संघ को लाभ दिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

