Doordrishti News Logo

अवैध देशी शराब से भरी पिकअप पकड़ी,एक गिरफ्तार

  • दो अन्य गाड़ियां भी बरामद
  • बरामद शराब की कीमत तीन लाख

जोधपुर,अवैध देशी शराब से भरी पिकअप पकड़ी,एक गिरफ्तार।जिला पूर्व की स्पेशल टीम और करवड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करवड़ क्षेत्र में मंगलवार की रात को नेतड़ा गांव की सरहद में निर्माणाधीन होटल पर एक पिकअप से 75 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ मौके से दो अन्य चार पहिया वाहनों को भी जब्त किया गया है। निर्माणाधीन होटल आरोपी की बताई जाती है।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक,63 प्रस्तावों को मंजूरी

डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि डीएसटी के हैडकांस्टेबल देवाराम को सूचना मिली कि खुडियाला चामू का प्रेमसिंह पुत्र चैनसिंह अवैध देशी शराब लेकर जोधपुर की तरफ आ रहा है। इस पर डीएसटी प्रभारी कन्हैया लाल के साथ करवड़ थानाधिकारी हनुमानसिंह मय जाब्ते के नेतड़ा गांव की सरहद में आरेापी की निर्माणाधीन होटल पर पहुंंचे। जहां पिकअप वाहन में 75 पेटी देशी शराब भरी मिली। इस शराब की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए है। डीसीपी पूर्व डॉ.दुहन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर दो अन्य वाहन गेटवे और स्कार्पियो को भी जब्त किया गया है। इन गाडिय़ों की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए है। आरोपी से अब अवैध शराब खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026